Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रावण के अंतिम सोमवार को शिवमंदिर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव
जयसिंहनगर। बस स्टैंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार, 24 अगस्त 2026 को जयसिंहनगर के युवा वर्ग के तत्वावधान में रुद्राभिषेक, हवन-पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ रामायण पाठ एवं कीर्तन का आयोजन किया जाता रहा। इसी क्रम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को विशेष रुद्राभिषेक एवं हवन का आयोजन किया गया। विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। रुद्राभिषेक एवं हवन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
युवा वर्ग द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन की नगरवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है तथा युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ती है।


Post a Comment

0 Comments