Ticker

6/recent/ticker-posts

ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
धनपुरी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को नूरी मस्जिद कमेटी द्वारा भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जुलूस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

नूरी मस्जिद कमेटी के सदर शाहनवाज अंसारी ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे नूरी मस्जिद से परचम कुशाई की रस्म अदा करने के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना होगा। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ इमामबाड़ा ग्राउंड पहुंचेगा।

इमामबाड़ा ग्राउंड में मस्जिद के पेश इमाम द्वारा फातिहा और विशेष दुआ कराई जाएगी। दुआ के दौरान देश में अमन-शांति, आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशहाली के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की जाएगी।

इस अवसर पर लोगों को ईद मिलादुन्नबी की अहमियत, पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ के जीवन, उनके संदेशों तथा मानवता, प्रेम, भाईचारे और शांति के प्रति उनके बताए मार्ग के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कमेटी ने जुलूस में शामिल होने वाले सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से सहभागिता करने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि जुलूस का आयोजन शासन की गाइडलाइन और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।

ईद मिलादुन्नबी के इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से शांति, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments