Ticker

6/recent/ticker-posts

बिरसिंहपुर पाली में शिव भक्ति की बयार, कुटिया धाम में 1.5 लाख की लागत से उज्जैन से लाया गया बाबा का मुखारविंद

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

बिरसिंहपुर-- पाली  वार्ड क्रमांक 2 स्थित प्रसिद्ध कुटिया धाम में सावन के पवित्र महीने में शिव भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कल सावन के सोमवार के अवसर पर कुटिया धाम समिति के अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, पुजारी सावित्री प्रधान,रानी बर्मा,दुखीराम, उमा जयसवाल ,जसवंत सिंह , नगर के श्रद्धालुओं के सहयोग से उज्जैन से भगवान शिव का दिव्य मुखारविंद लाया गया। इस पावन मुखारविंद की लागत लगभग एक लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुटिया धाम में लंबे समय से भगवान शिव के मुखारविंद की स्थापना की मांग की जा रही थी। इस मांग को पूरा करने के लिए कुटिया धाम के अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल सावित्री प्रधान  संतों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने आपसी सहयोग से धन एकत्रित किया और मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित आकर्षक मुखारविंद मंगवाया गया। सोमवार को विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ इसे कुटिया धाम परिसर में स्थापित किया गया।

सावन सोमवार होने के कारण सुबह से ही कुटिया धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बाबा के मुखारविंद के दर्शन कर जलाभिषेक किया। पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ भक्त भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर को फूल-मालाओं और भगवा ध्वज से सजाया गया था।

कुटिया धाम समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मुखारविंद न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि नगर की एकता और सहयोग का भी उदाहरण है। सभी नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया है। आने वाले समय में यहाँ भव्य रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments