रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
वर्षों की साधना रंग लाई, संगीत प्रतिभा को मिला सम्मान
कोतमा। नगर के होनहार युवा लकी जैन का मध्यप्रदेश पुलिस में पुलिस कांस्टेबल (बैंड) पद पर वर्ष 2026 में चयन होने से पूरे कोतमा क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। वे पूर्व पार्षद राकेश जैन के भतीजे एवं स्वर्गीय चकेश जैन के सुपुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लकी जैन ने संगीत के प्रति अपने समर्पण, अनुशासन और वर्षों के निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है। कोतमा की धरती से शुरू हुआ उनका संगीत सफर आज एक सम्मानजनक सरकारी सेवा तक पहुँचा है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि प्रतिभा, अनुशासन और रोजगार का सशक्त माध्यम भी है। लकी जैन का चयन इस बात का प्रमाण है कि लगन और मेहनत से कला के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं।
परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता लकी की अथक मेहनत और संगीत के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। वहीं क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि वे अपनी प्रतिभा से भविष्य में भी कोतमा और मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।



0 Comments