Ticker

6/recent/ticker-posts

गांधी जयंती पर छात्रों ने किया बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का युवाओं ने लिया संकल्प

शहडोल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर के मुख्य गांधी चौक में छात्रों एवं युवाओं द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र नेता सुहैल आलम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों एवं युवा साथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर सुहैल आलम सहित उपस्थित युवाओं ने महात्मा गांधी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता और सामाजिक एकता के उनके विचारों पर प्रकाश डाला। युवाओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करना ही बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं युवा साथियों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। युवाओं ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है और नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाजहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में ओमकार द्विवेदी, दुवेंद्र श्याम, श्रेयांश त्रिपाठी, सचिन यादव, रेहान खान, हिमांशु रजक, आदित्य हलवाई, गोपाल सोंधिया, अखिल चौधरी, आशु चौधरी, भगत श्याम, कृष्णा कुमार, अमित यादव, शविता देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा साथी उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments