Ticker

6/recent/ticker-posts

गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया महात्मा गांधी को नमन, गूंजे ‘गांधी अमर रहें’ के नारे

 




रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
बुढ़ार। गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढ़ार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए नमन किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “महात्मा गांधी अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, गांधी तेरा नाम रहेगा” के नारे लगाए।

कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करते हुए साफ-सफाई की और स्वच्छ भारत का संकल्प लिया। इस दौरान गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सत्य और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। वर्तमान समय में जब समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं, ऐसे में गांधीजी के विचार और उनके आदर्श पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग को अपने आचरण में उतारने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर हनुमान खंडेलवाल, राम सिंह, सुजीत सिंह चंदेल, राम सजीवन शर्मा, आनंद मोहन जायसवाल, मो. आजाद, इबरार खान, संतोष सिंह सेंगर, नौशेरमा खान, हर्ष पाठक, मो. साबिर, मो. इकबाल, नीलम सिंह, मनोज जैन, अनिल जायसवाल, नईम खान, मनु सिंह, बिहारी लाल साहू, रामेश्वर गौतम, रतन सोनी, महबूब खान, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष विक्की पटेल, फैज खान, जुयैब अंसारी, विनय रजक, मो. रियाज, वसीम खान, सोमू, प्रदीप वर्मन, शालू, उमेश लोधी, गुड्डू राय, अर्जुन प्रजापति, अजय साहू, सुनीत पांडे, छोटू यादव, बाबू दहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments