Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया

 


अमजद खान 

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा वंदन किया गया झंडा वंदन के उपरांत वंदे मातरम से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह अपने उद्बोधन में कहा कि 137 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जन आंदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए हैं, इतिहास गवाह है, कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वह खुद इतिहास बन गए, यह आंदोलन कांग्रेस है।

कांग्रेसी एक विचारधारा है जो देश की आजादी से लेकर आज तक देश की आन बान शान की खातिर कुर्बान होने और संघर्ष करने के लिए हमें प्रेरित करती है। 

कांग्रेश सेवादल अध्यक्ष नौसेरमा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर सिंपी अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र महाराज बुढार जनपद अध्यक्ष ललन सिंह समाज कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम लखन तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे उपाध्यक्ष कुलदीप निगम प्रवक्ता खिरोधर सोंधिया ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोंधिया ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिव शंकर शुक्ला ने किया।

तत्पश्चात कांग्रेस भवन से कांग्रेस जनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वर्तमान पंचायत चुनाव को लेकर दुविधा एवं षड्यंत्र के खिलाफ विरोध जताते हुए भाजपा की अहंकारी सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कुकृत्य का विरोध करते हुए जय स्तंभ चौक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि जनता का जनता द्वारा, जनता के लिए, जैसी पवित्र मूल धारा को समाहित करने वाली भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार करते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज सपने को न सिर्फ चूर चूर किया बल्कि पंच सरपंच का चुनाव लड़ने वाले भोले-भाले ग्रामीणों की भावनाओं के साथ छल कपट किया है। चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया है।

राज्य सरकार की लापरवाही पर अदालतों को भी फटकार लगानी पड़ी कानूनी खामियों को दूर किए बिना साथ ही रोटेशन की प्रक्रिया का पालन न करना, बिना परिसीमन के चुनाव की अधिसूचना जारी करना फिर पुराने रोटेशन के आधार पर चुनाव कराने की मंशा रखना उस पर अमल करना और अदालत को ढाल बनाकर चुनाव टालना जनमानस के साथ किया गया एक शर्मनाक कृत्य है।

जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल सरकार से मांग करती है कि विधि सम्मत चुनाव कराए जाएं आधी अधूरी प्रक्रिया के कारण षडयंत्र पूर्वक चुनाव रोककर जनता के साथ छलावा है।अतः विधि सम्मत चुनाव हों अथवा पूर्व सरपंचों को बहाल किया जाए प्रशासक बैठाने से जनता के जनप्रतिनिधित्व हक और अधिकार का हनन होगा।

 ज्ञापन के माध्यम से पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा गया।

कार्यक्रम में नीरज द्विवेदी, रामनरेश तिवारी, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती रेणुका शुक्ला, श्रीमती ललिता दहिया, प्रेम धारी सिंह मार्को, ओंकार सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह, श्रीराम मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह कमर, जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह जीतू,समीर खान, अजय सोनी, प्रीतमदास, पूर्णेन्दु मिश्रा, बाल्मिक द्विवेदी, पुष्पेंद्र शर्मा, विनय सिंह, आर.डी. सोनी, शेष नारायण सिंह कमर, विद्याभूषण द्विवेदी, विनय सिंह राजेश यादव, आईटी सेल अध्यक्ष वसीम खान, माधव प्रजापति, राजू सिंह, पंकज सिंह, हसीब अख्तर, राजेंद्र गुप्ता, देवा नायक, अजय प्रशांत सिंह बघेल, कृष्ण कांत द्विवेदी, अरुणेन्द्र तिवारी, के पी सिंह, सुमित्रा कुशवाहा, विनम्र शुक्ला, राजभान सिंह सरपंच, नत्थू, उमेश, उमेंद्र प्रसाद, पंकज चौधरी, राज बहोर, निशांत जोशी ,रवि सिंह, अनुराग, मदन सिंह, राम प्रसाद सिंह, रामनारायण, अनंतराम तिवारी, संतोष मार्को, दल प्रताप सिंह, फूल सिंह मार्को हेतराम तिवारी, अमर सिंह, सत्यदेव सिंह, आरडी सिंह, मनराज सिंह, बबलू सिंह, सहदेव सिंह परस्ते, अजय कुमार जैन, संजू मिश्रा, राहुल पनिका, ओम, शिवम।

Post a Comment

0 Comments