राम प्रकाश जयसवाल
दिनांक 03.12.21 को फरियादी मोहम्मद सद्दाम कुरैशी निवासी कच्छी मोहल्ला धनपुरी का रिपोर्ट किया कि रजा मोहल्ला धनपुरी का रहने वाला मोहम्मद रहबर दिनांक 2-3/12/21 की दरमियानी रात घर के अंदर घुसकर 10,000 रू., एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध धारा 457,380 ताहि. कायम कर विवेचना की गई, दौरान विवेचना दिनांक 27.12.2021 को आरोपी मोहम्मद रहवर पिता मोहम्मद इस्लाम निवासी वार्ड नंबर 15 रजा मोहल्ला धनपुरी को बुढ़ार से गिरफ्तार किया गया है एवं चोरी गया मसरुका 5000 रूपए नगद,एक मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त नुकीला लोहे का हथियार जप्त किया गया है ! मामले में धारा 458,382 ताहि.बढ़ाई गई है । आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है, उक्त आरोपी थाना धनपुरी का निगरानी बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना धनपुरी,अमलाई, बुढ़ार में दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। उक्त कार्रवाई श्रीमान एसडीओपी महोदय धनपुरी के मार्गदर्शन में की गई है, कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय जयसवाल, ए. एस.आई गुलाम हुसैन,आरक्षक शंभू,अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

0 Comments