Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ में जमाया कब्जा

 


मोहम्मद शकील 

स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग के स्मृति में खेला गया फाइनल मैच मां ज्वालामुखी क्रिकेट मैदान पर आगरा और मेरठ के बीच फाइनल मैच खेला गया टाश आगरा के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया उनका फैसला सही नहीं रहा और पूरी की पूरी टीम मात्र 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इस टूर्नामेंट का न्यूनतम स्कोर रहा दूसरी पारी में मेरठ  टीम ने महज 7 ओवर 2 गेंद में ही यह लक्ष्य पूरा कर लिया अभिषेक पाठक ने इस मैच में 5 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया अभिषेक पाठक को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द सीरीज का खिताब से नवाजा गया उन्हें मैन ऑफ द   सीरीज का भी खिताब शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल के द्वारा दिया गया ! 

शानदार आयोजन के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि इस शानदार आयोजन के लिए नितिन सिंह और की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और उन्होंने कहां के प्रदेश के मुखिया की भी यही मंशा है कि खेल पर दुआ कहीं से निकले उनका पूरा सम्मान होना चाहिए और उनके लिए ऐसे एक योजना तैयार की जा रही है जिससे खेल प्रतिभाओं की प्रतिभा दिखाने का मौका मिले और सरकार भी जल्दी पूरे प्रदेश में खेल का आयोजन करने वाली है !

मिसाल बने मेरठ टीम के प्रायोजक

आयोजन समिति के द्वारा अन्य पुरस्कारों के साथ ही प्रायोजक को जी इनाम देने की घोषणा की गई थी अन्य पुरस्कारों के साथ ही मेरठ के प्रायोजक रहे कोयलांचल नगरी युवाओं की टीम को स्कूटी पुरस्कार के स्वरूप दिया गया टीम के अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद के वार्ड क्रमांक 1 के युवा भाजपा नेता पवन चीनी के साथ ही युवा समाजसेवी सचिन पुरी, विवेक पांडे और अमरजीत सिंह शामिल थे इन्होंने अपना पुरस्कार ग्राम बरगवां के वार्ड नंबर 10 में रहने वाली कुमारी पूजा बैगा नामक छात्रा को भेट कर दी उसके लिए समिति के  इस शानदार पहल के लिए प्रभारी मंत्री के अलावा मंच में मौजूद सभी अतिथियों के द्वारा और मौजूद रहे दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर इसको स्वागत किया और सभी इन चारों की जमकर तारीफ की । विजेता टीम को चमचमाती हुई ट्रॉफी और उपविजेता टीम को भी चमचमाती हुई ट्रॉफी के अलावा नगद पुरस्कार और व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किया गया है सभी पुरस्कार अतिथियों के द्वारा प्रदान किए गए और साथ ही धनपुरी एसडीओपी भरत दुबे, तहसीलदार साक्षी गौतम, धनपुरी थाना प्रभारी संजय जयसवाल, अमलाई थाना प्रभारी समीर खान मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलमीत सिंह खनूजा, कैलाश विश्वानी, हनुमान खंडेलवाल, राजा सरावगी राजा भैया, सुजीत सिंह चंदेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, मीनू सिंह, प्रकाश कृष्णानी, युवा नेता शक्ति लक्षकार, रानू खंडेलवाल,सनी सिंह बंटी , अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष तबरेज खान, पत्रकार अफसर मिर्जा बेग ,पत्रकार एसपी सिंह, पत्रकार ज्ञानेंद्र पांडे, पत्रकार शकील खान, रामपुरन लोधी, भारत सिंह ,हर्ष सिंह बघेल, अतुल सिंह राणा राहुल शर्मा, आशिक अली, विवेक मिश्रा, मोहसिन खान पुष्पेंद्र मिश्रा, मनीष राय, देवेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा, समीर खान, बबला, संजय मिश्रा ,देवी सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

आभार प्रकट करते हुए टूर्नामेंट के आयोजक नितिन सिंह राणा ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि हम ऐसे ही अपेक्षा आने वाले समय में सभी से रखते हैं इसी प्रकार सहयोग बनाए रखें उन्होंने मंत्री जी का भी आभार प्रकट किया और सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई प्रेरित की ।



Post a Comment

0 Comments