Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायबर अपराध प्रशिक्षण का हुआ समापन

 


रिपोर्ट @मोहम्मद शकील 

शहडोल । तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायबर अपराध प्रशिक्षण क्रमांक  cyber first Responder Training (CFRT) का समापन किया गया ! जिस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री मुकेश कुमार वैश्य द्वारा थानों से सम्मिलित हुए अधि०/कर्म० को साइबर अपराध व जागरूकता समसायमिक व भावी समय में सायबर पोलिसिंग की दशा-दिशा व दृष्टिकोण हां 'साइबर पुलिस-साइबर योद्धा' के रूप में हम वर्तमान व भविष्य की आवश्यकताओं व चुनौतियों को लेकर कैसे आगे बढ़े ! इस विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन व व्याख्यान दिया गया ! इस प्रशिक्षण में आरक्षक से निरीक्षक स्तर के कुल 56 प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें साइबर अपराध व प्रकार, साइबर अपराध करने के तरीके, सोशल मीडिया, फाइनेंशियल फ्रॉड, आई.टी. एक्ट 2008 साइबर फोरेसिक एवं एविडेंस कलेक्शन, डीप वेब, क्रिप्टो करेंसी आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया ! प्रशिक्षण को सफल बनाने में जोनल साइबर टीम के निरीक्षक विपिन ताम्रकार, उनि० हेमंत पाठक, प्रआर० अमित गुप्ता, आर० अजीत गौतम एवं शुभम सैनी और जिला साइबर सेल शहडोल निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे, सउनि०(अ) अमित दीक्षित, प्रआर० प्रशांत सोनी, आर० सत्यप्रकाश मिश्रा, हिमवंत चंद्र मिश्रा, प्रकाश द्विवेदी, राजकुमार, महिला आरक्षक श्रीदेवी का सराहनीय योगदान रहा !

Post a Comment

0 Comments