रिपोर्ट @अंकित गुप्ता
*सीएम की साख पर बट्टा लगा रहा विद्युत विभाग धनपुरी*
धनपुरी इन दिनों नगर धनपुरी में अघोषित रूप से जमकर बिजली कटौती की जा रही है पिछले एक माह से लगातर बिजली बिना किसी सूचना के काट दी जाती है और घंटों तक बिजली नही आती मेंटनेस के नाम पर धनपुरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था लगभग ठप्प पड़ चुकी है क्या ग्रहणी क्या विद्यार्थी और क्या व्यापारी बंधु सभी इस बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान है और नगरवासियों के अंदर भारी रोष देखने को मिल रहा है और भारी गर्मी में बेतहाशा बिजली कटौती से कहीं स्थानीय जनों के सब्र का बांध टूट ना जाए इस बात से मना नही किया जा सकता
*44 डिग्री की भीषण गर्मी विद्युत विभाग धनपुरी की बेशर्मी*
गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है और 44 डिग्री की भीषण गर्मी में भी विद्युत विभाग धनपुरी अपनी बेशर्मी प्रदर्शित करने से बाज नहीं आ रही चूंकि हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं की एक तो नगर में भीषड गर्मी ऊपर से अघोषित बिजली कटौती साथ ही उपभोक्ताओं के द्वारा जब स्थानीय कार्यालय फोन किया जाता है तो वहां भी फोन नही उठता साथ ही कनिष्ठ अभियंता का फोन भी हर वक्त व्यस्त आता है और जब कभी मुहूर्त में घंटी जाती है तो उनके द्वारा फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई जाती जिससे की उपभोक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त होते जा रहा है जो की किसी भी दिन उग्र हो सकता है
*भाजपा के राज कांग्रेस शासन की आई याद*
जिस तरह से धनपुरी नगर में बिजली अघोषित रूप से काटी जा रही है यह देखकर यह प्रतीत सा हो रहा है की इन दिनों बिजली आपूर्ति के मामले में प्रदेश की शिवराज सरकार फेल नजर आ रही है ये कहें की अपने अधिकारियों की लापरवाहियों की वजह से शिवराज सरकार की साख पर बट्टा लग रहा है साथ ही भाजपा शासन में कांग्रेस के समय की याद भी तरोताजा हो रही है जब बिजली अपने दर्शन देने के लिए बस आती थी और दर्शन करा के अपने वापस से चली जाया करती थी और लोग दर्शन करने खुद को भाग्यशाली समझते थे की बिजली आई तो सही वही हाल आज भी देखने को मिल रहा है जब जेई धनपुरी माननीय विश्वकर्मा जी के कार्यकाल में मामा के स्वर्णिम मध्य प्रदेश के सपने को चूर चूर किया जा रहा है साथ ही अघोषित बिजली कटौती करके खुद को बहुत बड़ा धुरंधर साबित कर प्रदेश की जनहितैषी सरकार की साख पर बट्टा लगाया जा रहा है।


0 Comments