रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
कारगिल विजय दिवस, एक साथ 100 फ़ौजियों ने की परेड।
दिखाई गई कारगिल युद्ध पर विशेष झांकी और फिल्म।
गोरखा रेजिमेंट के रिटायर्ड जवानों ने पेश किया खुखरी डांस।
साथ ही वीर जवानों ने भरी बरसात में भाव विभोर करने वाली कई प्रस्तुतियां दी।
कारगिल युद्ध का हिस्सा बने फौजी जवानों का किया गया सम्मान।
भारत देश के वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया याद।
रिलायंस CBM प्रोजेक्ट लालपुर एवं सैनिक कल्याण बोर्ड, एवं भूतपूर्व सैनिकों के संगठन ने लिया इस कार्यक्रम में हिस्सा।
कारगिल विजय दिवस का यह कार्यक्रम प्रधान सुरक्षा अधिकारी आर आई एल , शाहनवाज खान एवं सुरक्षा अधिकारी आर. के. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कारगिल विजय दिवस
हर साल कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में 26 जुलाई मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।
0 Comments