रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल धनपुरी अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनपुरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे सहआरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर धनपुरी पुलिस ने बंगवार कॉलोनी के पीछे दबिश देकर शुभम तिवारी (उम्र 30 वर्ष) को अवैध रूप से कोरेक्स कफ सिरप की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 16 नग कोडीन युक्त ONEREX कफ सिरप, 16 नग कोरेक्स कफ सिरप, एक मोबाइल फोन तथा ₹1500 नगद सहित कुल ₹14,724 मूल्य का मशरूका जब्त किया गया था।
मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस को एक अन्य सहआरोपी मोहम्मद जफर उर्फ राजा बाबू (उम्र 28 वर्ष), निवासी नरगड़ा मोहल्ला, धनपुरी का नाम पता चला, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
लगातार तलाश के बाद दिनांक 28 फरवरी 2026 को धनपुरी पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ राजा बाबू को नरगड़ा मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेंड्रो के नेतृत्व में उप निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक आर.पी. प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह राठौर, गेंदा सिंह उइके तथा आरक्षक सतवंत, भरत लाल शर्मा, वीरेंद्र सिंह एवं कोमल लोधी की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments