रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
श्री मिश्रा के अनुभवों का कांग्रेस को मिलेगा लाभ
उमरिया---मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्दारा बिरसिंहपुर पाली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जानकी प्रसाद मिश्रा को शहडोल संसदीय क्षेत्र के अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, यह नियुक्ति उनके कुशल कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए की गयी है। श्री मिश्रा कांग्रेस के एक कुशल सिपाही के तौर पर अब तक कार्य करते आ रहें हैं। उनके राजनैतिक जीवन में कितने ही झंझावात आये, लेकिन उन्होंने अपने दायित्वों के साथ कभी भी समझौता नहीं किया। आप युवक कांग्रेस से जुडकर कांग्रेस का सदैव झंडा ऊंचा करते हुए अब तक महती भूमिका का निर्वहन किया है। उनकों कांग्रेस संगठन के व्दारा मिली इस जिम्मेदारी को निभाते हुए कांग्रेस संगठन को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे। श्री मिश्रा को मिली इस महत्वपूर्ण भूमिका पर सभी कांग्रेस जनो, उनके शुभ चिंतकों, ईष्ट मित्रों ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की है। निश्चित ही श्री मिश्रा को मिली इस जबाब देही को निभाते हुए कांग्रेस संगठन में नयी निखार लायेंगे, ऐसी शुभेच्छा व्यक्त की जाती है ।


0 Comments