रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
नियुक्ति से पत्रकारों में छायी खुशी की लहर
बिरसिंहपुर पाली --- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पाली विकास खंड के पद पर आशीष दुबे जी की ताजपोशी की खबर से पत्रकार जगत में खुशियाँ व्याप्त है , यह नियुक्ति मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उमरिया जिले के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत दुबे जी के निर्देशानुसार महासचिव विजय व्दिवेदी जी के व्दारा व्दारा की गयी है । श्री आशीष जी को संगठन की महती जिम्मेदारी से पत्रकार साथियों ने हार्दिक मंगल कामनाएं व्यक्त की है। पत्रकारों में अपनी अलग छबि बना कर रखे आदरणीय दुबे जी एक कुशल कलमकार और ओजस्वी वक्ता के रूप में जाने माने जाते हैं। माना जाता है कि आशीष जी के कार्य कुशलता से पत्रकार हितों की सुरक्षा बढेगी, वही मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अपने गौरव मयी कार्यकाल के लिए जाना जायेगा। श्री व्दिवेदी जी को मिली इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रों, पत्रकार साथियों ने मिलकर मुंह मीठा कराते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किया है । पाली और आसपास के सभी पत्रकार साथियों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशीष जी का आत्मीय स्वागत किया है। श्री दुबे जी को बधाई देने वालों में राम सजीवन उपाध्याय, गजेन्द्र सिंह, शंभू नाथ सोनी, अमित दत्त़ा, प्रवीण तिवारी,अनिल मिश्रा,देवलाल , संतोष कुमार मिश्रा आदि पत्रकार साथियों के साथ सभी पत्रकार साथियों ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की ।


0 Comments