रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
बधाईयों का लगा तांता
उमरिया -- उमरिया जिले के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं किसान राकेश व्दिवेदी की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के व्दारा किये जाने से भारतीय जनता पार्टी में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनके जिलाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिव नारायण सिंह, मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह पूर्व सांसद ज्ञान सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के साथ हजारों कार्यकर्ताओं, भाजपा के पदाधिकारियों और उनके इष्ट मित्रों ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की है। विदित होवे की राकेश व्दिवेदी एक कुशल नेता है और युवा मोर्चा से ही भारतीय जनता पार्टी के एक सिपाही के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए आपने दो बार सरपंच पद की जिम्मेदारी निभाई। आपने भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वहन कुशलता पूर्वक निभाई है। भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम ताल करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभायेगे ऐसी शुभेच्छाये व्यक्त की गयी है ।


0 Comments