Ticker

6/recent/ticker-posts

तहसीलदार-एसडीएम की प्रताड़ना से परेशान पटवारी ने दिया इस्तीफा, जांच व कार्रवाई की मांग

 




रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

शहडोल जिले के जयसिंहनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी रमेश पटेल ने तहसीलदार, एसडीएम और आरआई पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पटवारी का आरोप है कि उसने कमिश्नर और कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर फर्जी नामांतरण, अनावश्यक पैसों की मांग और प्रशासनिक दबाव की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।




पटवारी रमेश पटेल के अनुसार, कथित रूप से अवैध मांगों का विरोध करने पर उनका तबादला 90 किलोमीटर दूर कर दिया गया, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से काफी परेशान हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार प्रताड़ना के कारण उन्हें नौकरी छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा। वहीं पीड़ित पटवारी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रमेश कुमार पटेल (शिकायतकर्ता पटवारी)


Post a Comment

0 Comments