रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
पाटी कार्यक्रमों में सक्रियता बढाने पर जोर
बिरसिंहपुर पाली -- भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली की संगठनात्मक बैठक पाली गेस्टहाउस में मंडल अध्यक्ष श्री मती राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गयी है। इस बैठक में पाली मंडल के प्रभारी अमृत लाल जयसवाल जी मौजूद रहे। इस बैठक में पाली मंडल के महामंत्री व्दय विमल अग्रवाल और लोकनाथ सिंह की उपस्थिति रही।
बैठक में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में प्रदेश संगठन के व्दारा दिये गये कार्यक्रमों को विस्तार पूर्वक बेहतर तरीके से किये जाने का संकल्प पारित किया गया। बैठक में बूथ समितियों को सक्रिय बनाने की दिशा में गतिशील और मजबूत बनाने की बात कही गयी। बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में नगर से लेकर ग्रामीण अंचल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



0 Comments