रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
खुलेआम चल रहा बोरिंग का कारोबार
उमरिया --- उमरिया जिले में गिरते हुए जल स्तर को देखते हुए ग्रीष्मकाल में गैर सरकारी सोच में पूर्णतः प्रतिबंध कलेक्टर महोदय के व्दारा लगाने के निर्देश जारी किये गए हैं, लेकिन इस प्रतिबंध के बाद भी अवैध बोरिंग की बाढ सी आ गयी है। बताया जाता है कि जगह जगह अवैध बोरिंग की जा रही है। बीते दिवस पाली नगर पालिका के वार्ड क्र 05 में रात में अवैध बोरिंग का काम किया जा रहा था, तब पाली तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों को दूरभाष में सूचना देने की कोशिश की गयी, जिसपर अधिकांश लोगों ने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा, और जिन लोगों ने फोन रिसीव किया उन्होंने भी मौके पर पहुँच कर कार्यवाही करना उचित नहीं समझा । इस तरह से देखा जाये तो प्रतिबंधित काल के कारण बोर बेल वाले किसानों का शोषण करने में आमदा है। अपेक्षा है जिला प्रशासन इस क्षेत्र में चल रहे बोर के कार्यों की सतत निगरानी करते हुए उन्हें शोषण से बचाने के लिए एक मुहिम चलायेगी।


0 Comments