Ticker

6/recent/ticker-posts

डी एन सी कंपनी में श्रमिकों का तीन माह का नहीं मिला पारिश्रमिक

 




रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

एस ई सी एल कंपनी के संरक्षण में श्रमिकों का बेहद शोषण 


उमरिया --- साऊथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड जोहिला क्षेत्र के कंचन ओपन कास्ट में कार्यरत डी एन सी कंपनी में कार्यरत श्रमिकों को बीते तीन माह से पारिश्रमिक नहीं मिलने से श्रमिकों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण अब श्रमिकों में बेहद आक्रोश व्याप्त है, और श्रमिकों ने इसके विरोध के श्वर मुखर हो रहें हैं।

विदित होवे की जोहिला क्षेत्र की कंचन खुली खदान में ओभर वर्रडन की मिट्टी हटाने का काम डी एन सी कंपनी को दिया गया है जिसमें लगभग तीन सौ श्रमिक बतौर डायलिंग का काम कर रहे हैं, लेकिन इन श्रमिकों को माह अप्रैल से आज तक भुगतान नही किया जा रहा है। कंपनी से मेहनताना की मांग करने पर टाल मटौल किया जा रहा है, जिससे व्यथित होकर सभी डाइवरो ने आज नौरोजाबाद थाना में आवेदन पत्र देकर भुगतान कराने की मांग की गयी है। 

ध्यान देने योग्य है कि एस ई सी एल भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनियों में शामिल हैं और भारत सरकार के व्दारा दिये गये हैं दिशा निर्देशों के तहत एस ई सी एल कंपनी के अन्तर्गत कार्यरत ठेकेदारो के आधीन कार्यरत श्रमिकों के वेतन भुगतान कराने की जिम्मेदारी होती है और इसके लिए एस ई सी एल में वेलफेयर अधिकारी पदस्थ किये गए हैं, लेकिन एस ई सी एल जोहिला क्षेत्र में कार्यरत ठेकेदारो के व्दारा श्रमिकों का बेहद शोषण हो रहा है, और ठेकेदारो और एस ई सी एल की जुगलबंदी से निरंतर शोषण जारी है। कोल कंपनियों में श्रमिकों के शोषण रोकने के लिए भारत सरकार व्दारा ए एल सी अधिकारी की पद स्थापना की गयी है, लेकिन यह अधिकारी हर माह एस ई सी एल के गेस्ट हाउस में बैठकर अपना काम करते चलते बनते हैं ‌। श्रमिकों के हितार्थ बनी सभी एजेंसियां आज श्रमिकों के शोषण की सहभागी बनी हुई है। अपेक्षा है श्रमिकों को उनके मेहनताना नियमानुसार दिलाने की ओर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ‌।


Post a Comment

0 Comments