रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
पाली मंडल अध्यक्ष ने बिरासनी माँ के दर्शन कर मांगी लोक कल्याण की मन्नत
बिरसिंहपुर पाली --- देश में भारतीय जनता पार्टी की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की के स्वर्णिम कार्यकाल के बारह वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष श्री मती राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में विश्व प्रसिद्ध नगर की अधिष्ठात्री देवी अष्ट भुजी बिरासनी के दरबार में जाकर विधिवत पूजा आराधना करते हुए देश के खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। विदित होवे की भारतीय जनता पार्टी ने आज के ही दिन ही वर्ष 2012 में सत्तासीन हुई थी , तब से भाजपा अनवरत रूप से केन्द्र में पदासीन होकर देश के सर्व हारा वर्ग के कल्याण का काम करते हुए पूरे देश में आज राज कर रही है। मालुम होवे की आज भाजपा देश में सामाजिक न्याय करते हुए देश की जनता के ह्दय में राज कर रही है। पूजा आराधना के पश्चात यह एक समारोह के रूप में परिवर्तित हो गया जहाँ पर भाजपा नेताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने के लिए विस्तार से प्रकाश डाला । इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष आसुतोष अग्रवाल,, मिथलेश पयासी, दीपक छतवानी, राधा तिवारी,प्रेम लता बर्मन,विमल अग्रवाल, सुरेश विश्वकर्मा, इब्बू खान, टिंकू सोनी, भोला विश्वकर्मा, किशन कोरी,समय लाल साहू पवन सम्भर, कमल लालवानी,शिवम तिवारी सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओ ने कार्यक्रम में भाग लिया।




0 Comments