Ticker

6/recent/ticker-posts

अमरपुर को मिल सकता हैं तहसील का दर्जा

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

मीना सिंह ने राजस्व मंत्री से की मांग 

बिरसिंहपुर पाली -- मानपुर क्षेत्र की लोक प्रिय विधायक सुश्री मीना सिंह ने अमरपुर को तहसील की सौगात दिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को निभाती दिख रही है। मालुम होवे की क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सतत प्रयास रत विधायक ने गत दिवस राजधानी में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से मिलकर शीघ्र ही अमरपुर को तहसील मुख्यालय बनाने की मांग  की है। बताया जाता है कि क्षेत्र की जनता की बहु प्रतीक्षित मांग को लेकर क्षेत्र की संवेदनशील विधायक सुश्री मीना सिंह ने इस पर पहल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व मंत्री ने विधायक की बात और क्षेत्र की जनता की  सुविधा को दृष्टि गत रखते हुए माननीय विधायक जी के अनुरोध पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। अमरपुर क्षेत्र को अपनी छोटे छोटे कार्यों के लिए मानपुर के चक्कर लगाने पडते है। बताया जाता है कि अमरपुर में तहसील कार्यालय के खुल जाने से लगभग आसपास के चालीस गाँव के लोगों को बडी सुविधा मिल जायेगी। इस मांग की पूर्ति हो जाने से क्षेत्र के नागरिकों को जहाँ एक ओर बडी सौगात मिल जायेगी, वही भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में एक और उपलब्धि इतिहास में दर्ज हो जायेगी।


Post a Comment

0 Comments