Ticker

6/recent/ticker-posts

पाली स्वास्थ्य केंद्र पर उठे सवाल

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

भाजपा मंडल अध्यक्ष के पत्र क्या रंग लायेगा 


उमरिया --- उमरिया जिले के पाली तहसील में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जन सामान्य को हो रही असुविधाओं को लेकर पाली मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा विजय तिवारी ने विरोध के श्वर मुखर कर दिया है। इस मामले को लेकर उमरिया जिले के  प्रभारी मंत्री एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान को पाली   दौरे के दौरान  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर  महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुट्टू लाल सागर की अकुशल कार्य शैली के चलते उनका  स्थानांतरण कर एक कार्य कुशल मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी की पद स्थापना की मांग की है।बताया जाता है कि जब से उक्त चिकित्सा अधिकारी पाली में पदस्थ हुये हैं,तब से पाली का स्वास्थ्य महकमा सदा ही सवालों के घेरे में बना रहा है,जिससे कतिपय अधिकारियों की कार्य शैली से भारतीय जनता पार्टी की छबि  खराब हो रही है। मंडल अध्यक्ष ने खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्य काल की विस्तृत जांच इनको हटाते हुए करने की मांग की  हैं।

सरकार की छबि पर लग रहा धब्बा 

मध्यप्रदेश की यशस्वी सरकार जन जन तक  बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का अनवरत प्रयास कर रही है, फिर भी पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  की स्वास्थ्य सेवाएं लंबे समय से अव्यवस्थाओं का शिकार हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिला है।

ज्ञापन के अनुसार खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुट्टू लाल सागर नियमित रूप से अस्पताल में उपस्थित नहीं रहते और कार्यस्थल के बजाय वह शहडोल में  निवास करते हैं। जिससे कभी भी समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध नहीं रहते हैं।  यद्यपि उनके इस निरकुंशता पर कभी विभागीय अधिकारियों के व्दारा सवाल खड़े नही किये जाते अगर कोई इससे इतर प्रशासनिक अधिकारी सवाल कर ही लिये तो क्षेत्र का दौरा बताकर बच निकलते हैं ‌,जिससे  मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। कई बार अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ता है, जबकि आवश्यक दवाओं के अभाव में उन्हें बाजार से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

स्वास्थ्य केंद्र की आधारभूत सुविधाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अस्पताल परिसर में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है तथा साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। इतना ही नहीं, टिटनेस इंजेक्शन जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर भी समय-समय पर प्रश्न खड़े होते रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पूर्व में कुछ मरीजों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों में जांच कराने की सलाह दिए जाने की शिकायतें सामने आई थीं, जिनकी खबरें समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हो चुकी हैं। इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने प्रभारी मंत्री से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली का औचक निरीक्षण कराया जाए और संपूर्ण कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जनहित को ध्यान में रखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुट्टू लाल सागर का स्थानांतरण अन्यत्र किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

ज्ञापन सौंपे जाने के बाद पाली क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन और शासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं की भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने जो क्षेत्र की जनता के हित में मांग की है वह पत्र क्या रंग बिखेरेगा।


Post a Comment

0 Comments