Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र बचाने कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

रघुपति राघव राजाराम कीर्तन, भजन कर मांगी सद्बुद्धि 

बिरसिंहपुर पाली -- राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करने के विरोध में आज प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों और ब्लाक मुख्यालयों में एक दिवसीय उपवास कर सत्याग्रह का आयोजन  किया गया , इस कडी में उमरिया जिले के  पाली विकास खंड के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष  रवि मिश्रा के नेतृत्व में भी यह सत्याग्रह किया गया। इस सत्याग्रह में काग्रेस के नेताओं ने एक दिवसीय उपवास अम्बेडकर चौक पाली  में किया । उपवास में कांग्रेस के नेताओं ने उपवास रखकर  भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों और उनके इशारों में काम कर रहे निर्वाचन आयोग का मुखर विरोध प्रगट किया। पाली ब्लाक भर के नेताओं ने इस उपवास सत्याग्रह में भाग लेकर भाजपा की अन्याय पूर्ण नीतियों का खुल कर विरोध जताया। लोकतंत्र की रक्षा के नारों से संकल्प लेते हुए कांग्रेस जनों ने रघुपति राघव राजाराम कीर्तन का उच्चारण करते हुए जन जन में भाजपा की कलुषित कार्य शैली को पहुंचाने का काम किया गया।ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सत्याग्रहियों को और जन आवाम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के व्दारा सत्ता के दबाव में अपने तंत्र का प्रयोग कर जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है , वह निंदनीय है और कांग्रेस उसका विरोध करती है।  श्री मिश्रा ने कहा कि जब भाजपा मुकाबले में पराजित हो जाती है,तब वह कूटनीति के हथकंडे अपना कर अपना ऊल्लू सीधा करती है जिसका जीवंत उदाहरण मध्यप्रदेश की  राज्य सभा की सीट बनी, जहाँ पर कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी है,जिनका नामांकन रद्द करा कर भाजपा अपनी जीत का डंका पीट रही है, श्री मिश्रा ने आगे कहा कि मीनाक्षी नटराजन के  विरूद्ध देश के किसी अदालत में ऐसा  मामले विचाराधीन नहीं है, जिसको आधार मानकर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है , झूठी शिकायतों के आधार पर नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का गला घोट कर चुनाव से बाहर किया जाना लोकतंत्र की  हत्या के समान ही है, आगे मिश्रा ने कहा कि चुनाव में शुचिता का पालन न कर इस तरह से चुनाव को प्रभावित करने की भाजपा की नीति से आज पूरा देश आंदोलित हो उठा है। जब भाजपा मुकाबले में हार जाती है तो इस तरह के हथकंडे अपनाती है। अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की इस षड्यंत्र कारी नीति का प्रखर विरोध किया।

आज के सत्याग्रह आन्दोलन में काग्रेंस के वरिष्ठ नेता  राम प्रकाश उपाध्याय,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व नगर पालिका परिषद पाली के नेता प्रतिपक्ष संजीव खण्डेलवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, लक्ष्मण कुशवाहा, जनपद पंचायत पाली के अध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्व नगर पालिका परिषद पाली की अध्यक्ष श्री मती ऊषा कोल पूर्व पार्षद कृष्ण कांत अवधिया, राम बिहारी उपाध्याय, पूर्व पार्षद मुन्नी बाई नामदेव, पूर्व पार्षद सिया बाई ,वरिउ कांग्रेस नेता जानकी मिश्रा , जुझारू नेता रमेश सिंह सेंगर, साकिर खान ,बब्लू शर्मा ,प्रदीप तिवारी , शनू उपाध्याय, छोटू यादव ,बलराम प्रजापति, रजनीश तिवारी ,उमेश शुक्ला, बंटी वर्मा ,जावेद खान, रवि प्रजापति, अरुण यादव, शिवा नायक ,अंकित मिश्रा, रामजी रौतेल  सोनू नायक ,सुनील साहू ,बिंदे सिंह तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह   आदि कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति सराहनीय रही। सत्याग्रह आन्दोलन में काग्रेंस के जिला अध्यक्ष विजय कोल, कांग्रेस सेवा दल महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता कनकरिया, सेवा दल महिला जिला प्रभारी संध्या वर्मा जी भी सत्याग्रह में भाग लेकर कांग्रेस जनो का हौंसला अफजाई की।

Post a Comment

0 Comments