Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपक माझी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए धनपुरी निवासी दीपक माझी उर्फ लालू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया है। यह मनोनयन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया तथा जिला प्रभारी अभिलाष पाण्डेय के निर्देशानुसार एवं शहडोल जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के अनुमोदन उपरांत जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया द्वारा किया गया।

जिला मंत्री बनाए जाने पर दीपक माझी ने पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, पिछड़ा वर्ग के हितों की आवाज बुलंद करने तथा पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

नगर परिषद बरगवां-अमलाई के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार 'चीनी' ने दीपक माझी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उनका मनोनयन उनके कर्मठ, जुझारू और समाजसेवी व्यक्तित्व का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपक माझी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित में प्रभावी कार्य होंगे।

इस अवसर पर राकेश कनौजिया, पवन कुमार 'चीनी', भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं चीनी मित्र मंडली ने दीपक माझी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

धनपुरी के मूल निवासी दीपक माझी लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। भाजपा के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उनकी अलग पहचान है और पिछड़ा वर्ग समाज सहित युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता भी उल्लेखनीय है।

दीपक माझी की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।


Post a Comment

0 Comments