रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल। शहर के मौलाना आजाद स्कूल में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन प्रभारी मोहम्मद यासीन ख़ान ने की। इसमें जिले के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों के लिए कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की घोषणा करते हुए उन्हें संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।
इन पदाधिकारियों ने सौंपीं जिम्मेदारियां
मोहम्मद यासीन ख़ान, हाफ़िज़ इरफान ख़ान, हाफ़िज़ अब्बास सिद्दीक़ी, इम्तियाज़ ख़ान, अलीम शेख़, अतीक ख़ान, मोहम्मद शम्स एवं सैफ काज़ी ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को वार्ड एवं क्षेत्रवार प्रभार सौंपा।
वार्डवार प्रभार इस प्रकार रहा
रहमान ख़ान (वार्ड 1), दानिश ख़ान (वार्ड 4), नूर मोहम्मद (वार्ड 5), यासिफ़ ख़ान (वार्ड 7), अल्ताफ़ अली (वार्ड 8), जिशान ख़ान (वार्ड 15), जुनैद उस्मानी (वार्ड 18), कैफ़ सिद्दीक़ी (वार्ड 19), अयान ख़ान (वार्ड 22), जहीरुद्दीन (सद्दाम) (वार्ड 25), इब्राहिम ख़ान (वार्ड 26), हसन अली (वार्ड 28) एवं तालिब ख़ान (वार्ड 39)। वहीं, इकरार ख़ान को खैरहा तथा रक़ीब अंसारी को सिंहपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में अरबाब अफ़रीदी, सलमान उल्ला ख़ान, आसिफ़ हसन, इज़हार अली, साजन ख़ान, मुराद ख़ान, आरिफ सिद्दीक़ी, अताउर्रहमान, ग़ालिब ख़ान, ज़ुबैर अली, तनवीर ख़ान, इनामउल्ला, रिजवान ख़ान, शहीदुद्दीन (मिंटू), परवेज़ मंसूरी, नुसरत, दिलशाद, रेहान, अनश, इस्लाम ख़ान, आसिफ़ एवं जावेद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने, संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।




0 Comments