Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी को शरण देने वाले दो सह-आरोपी गिरफ्तार

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल/ दिनांक 13 जुलाई 2026 को थाना अमलाई क्षेत्र में आरोपी राजकुमार शर्मा द्वारा एक दुकानदार पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी एवं उसे सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा था।

प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी को छिपने तथा पुलिस से बचाकर फरार होने में पवन मिश्रा एवं सीतेश सोनी द्वारा सक्रिय रूप से सहयोग एवं शरण प्रदान की गई थी।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना अमलाई पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों सह-आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की तथा उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं, प्रकरण के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अमलाई पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

गिरफ्तार सह-आरोपी:

पवन मिश्रा, पिता स्व. जुगुल किशोर मिश्रा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बैरिहा, थाना बुढार, जिला शहडोल (म.प्र.)।

सीतेश सोनी, पिता स्व. राम प्रकाश सोनी, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, सोनी मोहल्ला, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल (म.प्र.)।

सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता, सूझबूझ एवं उत्कृष्ट पुलिस कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक शहडोल ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


Post a Comment

0 Comments