Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित वित्तीय अपराध की समीक्षा, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष जांच दल को दिए गए आवश्यक निर्देश

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल / आवेदक मृगनयन सिंह पिता मोहन सिंह, निवासी गोपालपुर, करकटी रोड, थाना बुढार, जिला शहडोल द्वारा प्रस्तुत शिकायत दिनांक 19.05.2026 की जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों के कथनों, दस्तावेजों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि GNS Financial Services Pvt. Ltd. के संचालकों एवं संबंधित व्यक्तियों द्वारा अधिक लाभ का प्रलोभन देकर निवेशकों से धनराशि निवेश कराई गई। साथ ही, ग्राहकों की पूर्व अनुमति एवं सहमति के बिना उनके डिमैट खातों में ट्रेडिंग कर उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।


जांच में पर्याप्त साक्ष्य एवं आधार प्राप्त होने पर थाना बुढार में दिनांक 20.07.2026 को आरोपी सुखनंदन यादव, मुकेश यादव, सरोज यादव, विजय पाल एवं मोहम्मद अमीन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता, वित्तीय अपराध की प्रकृति एवं बड़ी संख्या में निवेशकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, शहडोल द्वारा लंबित वित्तीय अपराधों की समीक्षा की गई। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी विवेचना तथा प्रकरण के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 21.07.2026 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक, शहडोल में गठित विशेष जांच दल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रकरण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, वित्तीय लेन-देन की गहन एवं तकनीकी जांच करने, डिजिटल एवं बैंकिंग रिकॉर्ड का विस्तृत विश्लेषण करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचना को निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।


Post a Comment

0 Comments