रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक शहडोल, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा 'थाना यातायात' का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर मे रिकॉर्ड रूम, सी.सी.टी.वी, संधारित विभिन्न रजिस्टर, थाने पर रखे यातायात सामग्री को भी चेक किया गया।
पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा यातायात पुलिस कर्मचारियों के ड्यूटी पाइंट में सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। प्रत्येक कर्मचारी बाडी वार्न कैमरा लगाकर ड्यूटी करेंगे। रात्रि में यातायात ड्यूटी के दौरान रेडियम जैकेट एवं लाईट बेटन का अनिवार्य रूप से धारित करेंगे। ड्यूटी के दौरान आमजनो से शालीन, विनम्र और संवेदनशील व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उन्हें अपनी बात अथवा समस्या रखने का अवसर प्रदान किया गया।



0 Comments