Ticker

6/recent/ticker-posts

बिसाहूलाल सिंह को विधानसभा समिति का सभापति बनाए जाने पर पवन ‘चीनी’ ने दी बधाई

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कल्याण से जुड़े मुद्दों को मिलेगी नई दिशा : पवन ‘चीनी’


अनूपपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह को वर्ष 2026-27 के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबंधी समिति का सभापति मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नगर परिषद बरगवां-अमलाई के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार ‘चीनी’ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

पवन कुमार ‘चीनी’ ने कहा कि बिसाहूलाल सिंह का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण, प्रशासनिक समझ और कुशल नेतृत्व उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उपयुक्त बनाता है। उनके नेतृत्व में समिति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े कल्याणकारी विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके अधिकारों एवं हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे में विधानसभा की इस महत्वपूर्ण समिति की जिम्मेदारी बिसाहूलाल सिंह को मिलना निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए सम्मान और विश्वास का विषय है।

पवन ‘चीनी’ ने विश्वास व्यक्त किया कि बिसाहूलाल सिंह के अनुभव और नेतृत्व में समिति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों, कल्याण, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं विकास से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाएगी तथा जनहित से जुड़े मामलों में प्रभावी पहल करेगी।

उन्होंने कहा, “बिसाहूलाल सिंह जी को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी न केवल उनके राजनीतिक अनुभव और जनसेवा की प्रतिबद्धता का सम्मान है, बल्कि अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। हमें विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में समिति वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के हित में उल्लेखनीय कार्य करेगी।”

अंत में पवन कुमार ‘चीनी’ ने विधायक बिसाहूलाल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सार्थक एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।


Post a Comment

0 Comments