Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: नियम विरुद्ध इलाज कर रहे क्लिनिक पर सील

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल। जिले के बुढ़ार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी क्लिनिक को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक के पंजीयन और उपचार पद्धति में गंभीर अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच में पाया कि डॉ. बड़गैय्या क्लिनिक का पंजीयन होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के तहत था, जबकि क्लिनिक में नियमों के विपरीत मरीजों को भर्ती कर एलोपैथिक उपचार किया जा रहा था। दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की जांच के बाद टीम ने तत्काल क्लिनिक को सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित क्लिनिकों के संचालकों में हड़कंप मच गया है, वहीं विभाग ने ऐसे संस्थानों पर लगातार निगरानी और अभियान जारी रखने के संकेत दिए हैं।


Post a Comment

0 Comments